हाल ही में न्यूजीलैंड की मंत्री बनी प्रियंका राधाकृष्णन (Priyanka Radhakrishnan) इस समय चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने न्यूजीलैंड मंत्रिमंडल में उन्होंने शपथ ली है। वो पहली भारतीय हैं जिन्हें न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, मैं कुछ नई प्रतिभाओं, जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं।

41 साल की प्रियंका का जन्म चेन्नई में हुआ है। स्कूल तक उन्होंने पढ़ाई सिंगापुर में की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो न्यूजीलैंड चली गईं। उनके दादा कोच्चि में एक डॉक्टर थे और कम्युनिस्ट भी थे। प्रियंका ने लगातार उन घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं (women survivors of domestic violence) और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजदूरों (migrant workers) जैसे लोगों के लिए उन्होंने आवाज़ उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती थीं।

प्रियंका 2004 से लेबर पार्टी (Labour Party) के जरिए सक्रिय राजनीति में हैं। वो ऑकलैंड से दो बार सांसद रह चुकी हैं। लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं। 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों (Ethnic Communities) के लिए संसदीय निजी सचिव (Private Secretary) नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वो सामुदायिक एवं स्वैच्छिक (Community and Voluntary) सेक्टर और सामाजिक विकास एवं रोजगार (Social Development and Employment) मंत्रालय की भी मंत्री बनी। प्रियंका अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं। पिछले ओणम के मौके पर वे अर्डर्न के साथ लाइव आईं और उन्होंने इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद से वे केरल के घर-घर में जानी जाने लगीं थीं। राधाकृष्णन को मलयालम गीत बेहद पसंद है और उनके पसंदीदा गायक केरल के लोकप्रिय गायक येसुदास हैं।

  • Website Designing