उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्राइवेट बस को हाईजैक कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 34 यात्री सवार थे। यह बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश जा रही थी। ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बस को अज्ञात जगह ले गए हैं। सूचना के बाद हड़कंप मच गया है।

घटना आगरा के मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास  की है। बस में 34 सवारियां थी। बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना जा रही थी। गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के 4:00 बजे पीछा करके रुकवाया।

चालक के मुताबिक, खुद को फाइनेंस कर्मी बताया। बस को रोकने के बाद अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बस को लेकर चले गए। रास्ते में एक ढाबे पर बस को रोका भी। इस दौरान सवारियों के पैसे वापस करवाएं। खाना भी खिलाया।
एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप है। बस हाईजैक करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है।

  • Website Designing