कोरबा (आईपी न्यूज)। बालको प्रबंधन के सहयोग और भारत एल्यूमिनियम कर्मचारी शिक्षण समिति (बालको इंटक) द्वारा संचालित बाल सदन उच्चतर माध्यमिक स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव शुक्रवार, 17 जनवरी को धूमधाम से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने बाल मेला आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालको के मानव संसाधन प्रमुख (चीफ पीपल ऑफिसर) देबब्रत मिश्रा थे। बालको के कर्मचारी संबंध-मानव संसाधन (लीड) शुभदीप खान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अधिकारियों ने आयोजन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ ही पाठ्यसहगामी गतिविधियों में उत्तरोतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने बेहतरीन आयोजन के लिए शिक्षण समिति को साधुवाद दिया।
आयोजन के दौरान श्री मिश्रा और श्री खान ने बाल मेला में आयोजित खेलों में भागीदारी की। स्कूल ने छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। श्री मिश्रा और श्री खान ने कलाकृतियों को उत्कृष्ट बताया। भारत एल्यूमिनियम कर्मचारी शिक्षण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल के जरिए लगभग 1000 ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है जो बी.पी.एल. परिवारों से आते हैं। बालको के सहयोग से उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

कार्यक्रम में शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष  पी.सी. पांडेय, सचिव  रमेश जांगिड़, संयुक्त सचिव  विमलेश साव, कोषाध्यक्ष  गणपति बैरागी, वरिष्ठ सदस्य  के.व्ही.एस. वाई. राव व  आर.के. नामदेव, स्कूल के प्राचार्य श्री कौशिक और बालको इंटक के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Website Designing