Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India Q4 Results : मुनाफा 26% बढ़ा, आमदनी 2 फीसदी गिरी,...

Coal India Q4 Results : मुनाफा 26% बढ़ा, आमदनी 2 फीसदी गिरी, डिविडेंड का तोहफा

कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,152.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

Advertisement

Coal India Q4 Results: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 8,640.5 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 6,869.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के शेयरों में आज 0.23 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक 453.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.79 लाख करोड़ रुपये है।

मार्च तिमाही के दौरान कोल इंडिया का रेवेन्यू करीब 2 फीसदी गिरकर 37,410.4 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,152.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

इसके अलावा, कोल इंडिया का कंसोलिडेटेड सेल्स भी जनवरी-मार्च अवधि में गिरकर 39,654.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 40,371.5 रुपये था। कंसोलिडेटेड सेल्स में 1.8 फीसदी की कमी आई है।

Advertisement

डिविडेंड की घोषणा

तिमाही नतीजों के साथ ही कोल इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी। यह कंपनी की ओर से तीसरा अंतरिम डिविडेंड है।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान