कोरबा (आईपी न्यूज)। भाजपा की प्रदेश अपील समिति ने कोरबा सहित रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ अंबिकापुर एवं दुर्ग नगर पालिक निगम वार्डों के 10 घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। निगम कोरबा के दो उम्मीदवार बदले गए हैं। पार्टी ने शहर के वार्ड क्रमांक 4 से मो. न्याज नूर आरबी का ेप्रत्याशी  बनाया था। श्री आरबी के स्थान पर भुनेश्वर देवांगन को टिकट दे गई है। पार्टी ने एक मात्र अल्पसंख्यक वर्ग के मुस्लिम उम्मीदवार को हटा दिया है। बताया गया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर विधायक ननकीराम कंवर की सिफारिश पर उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। बदले गए प्रत्याशी श्री कंवर के बेहद करीबी नूर मोहम्मद आरबी के बेटे हैं। श्री आरबी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। कहा जा रहा है इस वार्ड से कांग्रेस के दमदार उम्मीदवार सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसी तहर निगम के बालको जोन के वार्ड क्रमांक 38 से घोषित किए गए उम्मीदवार गजेन्द्र मानसर को हटा कर तरूण राठौर को मौका दिया गया है। गजेन्द्र मानसर भाजपा के जिलाध्यक्ष अषोक चावलानी के करीबी हैं और उनकी सिफारिश से ही टिकट दी गई थी।

MD Nyaz Noor Arbi                                        Trun Rathore

  • Website Designing