नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

UPSC Final Result 2019 – पूरा रिजल्ट और चयनित उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

टॉपरों की लिस्ट
रैंक    नाम    

1     प्रदीप सिंह
2    जतिन किशोर
3    प्रतिभा वर्मा
4    हिमांशु जैन
5    जयदेव सी एस
6    विशाखा यादव
7    गणेश कुमार भास्कर
8    अभिषेक सारफ
9    रवि जैन
10    संजिता मोहपात्रा
11    नूपुर गोयल
12    अजय जैन
13    रौनक अग्रवाल
14    अनमोल जैन
15    भौंसले नेहा प्रकाश
16    गुंजन सिंह
17    स्वाति शर्मा
18    लविश ओर्डिया
19    श्रेष्ठा अनुपम
20    नेहा बनर्जी

UPSC Final Result 2019 – पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Source : Hindustan

  • Website Designing