GOLD
GOLD

लगातार दूसरे दिन गिरावट के बाद अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली शुक्रवार को सोने की कीमत 146 रुपए बढ़कर 47,110 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 46,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 513 रुपए बढ़कर 70,191 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले दिन यह 69,678 रुपए पर बंद इुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ प्रति औंस 1,834 डॉलर बोला गया जबकि चांदी 27.20 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing