कोरबा (IP News). कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भाजपा पर करारा हमला किया है। सांसद ने कहा कि भाजपा पैसों के दम पर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर रही है।

कर्नाटक, मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में धनतंत्र और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसे पूरा देश देख रहा है। इस समय भारतवर्ष कोरोना संकट से जूझ रहा है। बाढ़ से कई राज्य घिरे हुए हैं। आर्थिक हालात ठीक करने के बजाय भाजपा का ध्यान कांग्रेस की सरकारों को गिराने में लगा हुआ है।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि राजस्थान मुख्यमंत्री की मांग के बावजूद राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र नहीं बुलाया जा रहा है। संविधान की रक्षा करने के बजाए राज्यपाल भाजपा के राजनीतिक हितों के साधन का केन्द्र बने हुए हैं।

  • Website Designing