Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चालने...

केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चालने का दिया आदेश

केंद्र सरकार ने बढ़ती बिजली मांग के बीच 112 कैप्टिव कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक अधिकतम क्षमता पर चलाने का निर्देश दिया।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : देश में बिजली की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने 100 से अधिक कैप्टिव कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को 1 अक्टूबर से दिसंबर 2026 के अंत तक अधिकतम क्षमता पर संचालित करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब कई कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार पर दबाव बना हुआ है और सरकार बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है।

बिजली मंत्रालय के 25 सितंबर, 2026 के आदेश के अनुसार, कम से कम 50 मेगावाट क्षमता वाले 112 कैप्टिव कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अधिकतम क्षमता पर चलाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश विद्युत अधिनियम के आपातकालीन प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। इन संयंत्रों में एल्युमिनियम, इस्पात, सीमेंट और तेल शोधन जैसे ऊर्जा-गहन उद्योगों से जुड़े कई बड़े औद्योगिक समूहों के बिजली संयंत्र शामिल हैं।

बढ़ती बिजली मांग को पूरा करना मुख्य उद्देश्य

सरकार का मुख्य उद्देश्य आने वाले महीनों में बिजली की बढ़ती मांग के बीच पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना है। कैप्टिव बिजली संयंत्र मुख्य रूप से ऐसे उद्योगों की बिजली जरूरत पूरी करते हैं, जहां उत्पादन के लिए लगातार और बड़ी मात्रा में बिजली की आवश्यकता होती है।

Advertisement

सरकार के निर्देश के अनुसार, यदि इन संयंत्रों के पास अपनी औद्योगिक जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली उपलब्ध रहती है, तो उसे बिजली बाजार के माध्यम से बेचने के लिए भी कहा गया है। इससे राष्ट्रीय बिजली ग्रिड में अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

हर सप्ताह देना होगा उत्पादन और कोयला भंडार का ब्योरा

सरकार ने केवल अधिकतम क्षमता पर उत्पादन का निर्देश ही नहीं दिया है, बल्कि इन संयंत्रों की निगरानी भी बढ़ा दी है। संबंधित बिजली उत्पादकों को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को हर सप्ताह रिपोर्ट देनी होगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to joinकेंद्र सरकार ने बढ़ती बिजली मांग के बीच 112 कैप्टिव कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक अधिकतम क्षमता पर चलाने का निर्देश दिया।
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान