Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर चट्टानों और जंगल की चुनौतियों के बीच बना केशकाल का 132 केवी...

चट्टानों और जंगल की चुनौतियों के बीच बना केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, CM साय ने किया लोकार्पण

कुल 185 गांवों के लगभग 52 हजार बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

Advertisement

कोंडागांव। IndustrialPunch : चट्टानों, वनभूमि संबंधी प्रक्रियाओं, ईंधन संकट और भारी बारिश जैसी कई चुनौतियों को पार करते हुए केशकाल क्षेत्र में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा किया गया है। कोंडागांव जिले के ग्राम जामगांव में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस उपकेंद्र का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया।

यह उपकेंद्र क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके शुरू होने से केशकाल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होने और वोल्टेज संबंधी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

उपकेंद्र के निर्माण के दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानों, वनभूमि डायवर्जन की प्रक्रिया, ईंधन संकट और भारी बारिश जैसी बाधाओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ट्रांसफार्मर की आपूर्ति में भी विलंब हुआ।

परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए दूसरे उपकेंद्र हेतु स्वीकृत ट्रांसफार्मर को यहां स्थापित करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से तमाम चुनौतियों के बावजूद निर्माण कार्य पूरा कर उपकेंद्र को तैयार किया गया।

Advertisement

185 गांवों के 52 हजार उपभोक्ताओं को लाभ

नवनिर्मित उपकेंद्र से केशकाल, बटराली, विश्रामपुरी, बांसकोट, अडेंगा, बड़ेराजपुर, गरका और धनोरा सहित आसपास के कुल 185 गांवों के लगभग 52 हजार बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

उपकेंद्र के संचालन से क्षेत्र में बेहतर वोल्टेज, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति और बिजली व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की घरेलू, कृषि एवं अन्य बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान