Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

Advertisement

बिलासपुर, 31 जुलाई। गुरुवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ हिमांशु जैन,विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में दुर्गा दास अधिकारी महाप्रबंधक (ई/एम), पंकज कुमार महाप्रबंधक (माइनिंग/क्यूसी), ताराशंकर बेहरा महाप्रबंधक (मार्केटिंग एंड सेल्स), निशत जैदी वरि. वैय. सहायक (राभा), एन. व्ही. गोपाल कृष्ण राव कार्यालय अधीक्षक, शाहीद मोहम्मद कार्यालय अधीक्षक, अनिल कुमार दुबे चीफ स्टोर कीपर, पुरुषोत्तम कुमार शिवंकर सिनीयर डुप्लीकेटर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इसे भी पढ़ें : SECL : BMS लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ा यूनियन, HMS का दबदबा खत्म, देखें आंकड़े :

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

Advertisement

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट