Thursday, January 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL : BMS लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ा यूनियन, HMS का...

SECL : BMS लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ा यूनियन, HMS का दबदबा खत्म, देखें आंकड़े :

एसईसीएल में 2025 के लिए 11 से 28 जुलाई तक यूनियन सदस्यता सत्यापन (Union Membership Verification) का कार्य हुआ।

Advertisement

कोरबा, 30 जुलाई। कोल इंडिया (CIL) की दूसरी बड़ी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में भारतीय मजदूर संघ (BMS) इस साल भी सबसे बड़े यूनियन के रूप उभरा है। बीएमएस ने यूनियन सदस्यता सत्यापन में एचएमएस (HMS) पर पौने नौ सौ की बढ़त बनाई है।

एसईसीएल में 2025 के लिए 11 से 28 जुलाई तक यूनियन सदस्यता सत्यापन (Union Membership Verification) का कार्य हुआ। industrialpunch.com को सूत्रों से जो आंकड़े मिले हैं इसके अनुसार बीएमएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने इस साल भी बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। 2024 में भी बीएमएस एसईसीएल की नम्बर एक यूनियन बनी थी। 2024 के पहले तक एचएमएस का दबदबा था।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

जो आंकड़े मिले हैं, इसके अनुसार अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने एचएमएस पर 878 मेम्बर की बढ़त बनाई है। ABKMS की कुल सदस्यता 13 हजार 342 दर्ज हुई है। एचएमएस की सदस्यता का आंकड़ा 12 हजार 464 पर आकर रूका है। 10 हजार 489 के आंकड़े के साथ एटक तीसरे नम्बर पर है। इंटक के खाते में 8 हजार 497 सदस्य गए हैं।

Advertisement

हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर सदस्यता सत्यापन 2025 का परिणाम जारी नहीं किया गया है, लेकिन industrialpunch द्वारा जो आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं, वो लगभग अंतिम परिणाम वाले ही हैं। देखें एरिया एवं यूनियनवार सदस्यता के आंकड़े :

भटगांव

बीएमएस : 1114
एचएमएस : 1312
एटक : 379
इंटक : 596

बैकुण्ठपुर

बीएमएस : 1485
एचएमएस : 1121
एटक : 809
इंटक : 765

बिश्रामपुर

बीएमएस : 1189
एचएमएस : 322
एटक : 1082
इंटक : 94

चिरमिरी

बीएमएस : 890
एचएमएस : 1365
एटक : 529
इंटक : 586

जोहिला

बीएमएस : 951
एचएमएस : 1196
एटक : 957
इंटक : 642

सोहागपुर

बीएमएस : 1432
एचएमएस : 918
एटक : 1190
इंटक : 1234

जमुना कोतमा

बीएमएस : 1040
एचएमएस : 806
एटक : 176
इंटक : 308

हसदेव

बीएमएस : 870
एचएमएस : 1867
एटक : 1332
इंटक : 402

कुसमुंडा

बीएमएस : 1210
एचएमएस : 630
एटक : 956
इंटक : 527

दीपका

बीएमएस : 585
एचएमएस : 545
एटक : 214
इंटक : 259

कोरबा

बीएमएस : 1330
एचएमएस : 1134
एटक : 1659
इंटक : 1712

गेवरा

बीएमएस : 313
एचएमएस : 529
एटक : 438
इंटक : 363

गेवरा एरिया यूनिट

बीएमएस : 88
एचएमएस : 136
एटक : 67
इंटक : 97

सीडब्ल्यूएस गेवरा

बीएमएस : 108
एचएमएस : 50
एटक : 43
इंटक : 59

सीडब्ल्यूएस कोरबा

बीएमएस : 165
एचएमएस : 120
एटक : 140
इंटक : 195

सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा

बीएमएस : 27
एचएमएस : 0
एटक : 22
इंटक : 19

रायगढ़

बीएमएस : 412
एचएमएस : 192
एटक : 305
इंटक : 369

मुख्यालय बिलासपुर

बीएमएस : 133
एचएमएस : 221
एटक : 191
इंटक : 270

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …