Advertisement

शुक्रवार को बीसीसीएल (BCCL) के कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग में बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि स्लाइड होकर बीसीसीएल की सर्विस वैन कोयला खदान की करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत होने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया की इन 24 खदानों को मिली 5 स्टार रेटिंग

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के पदाधिकारी, सीआईएसएफ के जवान, कतरास पुलिस, अंगारपथरा पुलिस व रामकनाली ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : विधवा आश्रित बहु और विवाहित बेटियों के नियोजन आदेश पर हुआ निर्णय

Advertisement

गहरी खाई से सर्विस वैन को निकालने के लिए चैन डोजर से रास्ता बनाया जा रहा है। राहत दल वाहन को निकालने और उसमें फंसे लोगों की खोजबीन कर रहे हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों और मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पूरी खबर कुछ देर बाद …

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

source : city live

Advertisement