बिलासपुर, 12 सितम्बर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) शुक्रवार, 12 सितम्बर को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान वे कोल अफसरों और कर्मियों को लीडरशिप की बारीकियों की सीख देंगे।
इसे भी पढ़ें : CCL के एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का कोयला मंत्री ने किया उद्घाटन
कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ एवं एसईसीएल रूबी जुबली के अंतर्गत सत्र का आयोजन किया गया है। यह सत्र एसईसीएल मुख्यालय के ऑडिटोरियम मेंं दोपहर 3 बजे से होगा।
इसे भी पढ़ें : GST ढांचे में बदलाव, जानें कोल सेक्टर पर क्या असर पड़ रहा
इस सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान, विश्व कप विजेता स्टीव वॉ होंगे। स्टीव वॉ नेतृत्व और उत्कृष्टता के अनुभव को कोल अफसरों एवं कर्मियों से साझा करेंगे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









