Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बीमा सेक्टर (insurance sector) में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति देने वाला बीमा संशोधन विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या बीमा सेक्टर में एफडीआई को और उदार बनाने वाला विधेयक आगामी शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है।”

वित्त मंत्री ने इस साल के बजट भाषण में, नई पीढ़ी के फाइनेंशियल सेक्टर सुधारों के तहत बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा को मौजूदा के 74% से बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा, “यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो अपना पूरा प्रीमियम भारत में निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा।”

अब तक, बीमा सेक्टर ने एफडीआई के माध्यम से 82,000 करोड़ रुपये आकर्षित किए हैं। वित्त मंत्रालय ने बीमा अधिनियम, 1938 के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिसमें बीमा सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को बढ़ाकर 100% करना, चुकता पूंजी में कमी और एक समग्र लाइसेंस का प्रावधान शामिल है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement