Advertisement

कोलकाता, 18 सितम्बर। गुरुवार को प्रकरण में सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेबीसीसीआई मानकीकरण समिति (JBCCI Standardization Committee) की बैठक में इंटक (INTUC) को शामिल किए जाने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : अपोलो के 44 हॉस्पिटल्स में कोयला कामगारों को मिलेगी इलाज की सुविधा, हुआ MoU

कोल इंडिया की जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक 22 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस बैठक में कोयला कामगारों के सालाना बोनस को लेकर चर्चा होनी है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : एक्सग्रेशिया में बढ़ोतरी का आदेश हुआ जारी

Advertisement

बैठक में एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक प्रतिनिधि सम्मिलित हैं। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के प्रतिनिधियों का भी बैठक में सम्मिलित होने का रास्ता साफ हो गया है। इस आदेश के तहत इंटक को मानकीकरण समितियों की समस्त बैठकांं में सम्मिलित करना होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement