Hyundai Venue SUV के नए 2026 वर्जन से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक केवल 25,000 रुपये देकर बुकिंग करा सकते हैं। यह गाड़ी 4 नवंबर 2025 को लॉन्च की जाएगी।

इसमें नई रेक्टेंगुलर ग्रिल के साथ ही सी-शेप के एलईडी डीआरएल, वर्टिकल हेडलाइट्स, चौड़ी एलईडी स्ट्रिप, समतल डोर पैनल, मस्कुलर व्हील आर्क, सिल्वर इंसर्ट के साथ बेहतर सी-पिलर, नए अलॉय व्हील्ज, स्क्वॉयर व्हील आर्क क्लैडिंग, लंबे रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटिना सहित कई खूबियां मिलती हैं।

नई Venue में तीन इंजन दिए गए हैं, जिनमें Kappa 1.2 L MPI पेट्रोल, Kappa 1.0L Turbo GDi पेट्रोल और U2 1.5 L CRDi डीजल इंजन शामिल हैं। 1.2L पेट्रोल 83 PS, 1.0L टर्बो पेट्रोल 120 PS और 1.5L डीजल 116 PS पावर जनरेट करेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड IMT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स जारी रहेंगे।

गाड़ी में डुअल 10.2-इंच का कर्ल्ड डिस्प्ले सेटअप, नया डैशबोर्ड लेआउट और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा और ADAS, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग्स और Type-C यूएसबी पोर्ट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2026 Hyundai Venue के पेट्रोल इंजन को सात वेरिएंट HX 2, HX 4, HX 5, HX 6, HX 6T, HX 8 ओर HX 10 और डीजल इंजन को 4 वेरिएंट HX 2, HX 5, HX 7 और HX 10 में लाया गया है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









