एसईसीएल (SECL), सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर–बटुरा खुली खदान परियोजना में भूमि अर्जन से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को कंपनी की पुनर्वास एवं रोजगार नीति के तहत रोजगार प्रदान किया गया।
19 दिसम्बर, 2025 को क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी.के. जेना के करकमलों द्वारा 4 भू-प्रभावितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर पर सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) मनीष कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने नवनियुक्त कर्मचारियों का एसईसीएल परिवार में स्वागत किया एवं संगठनात्मक मूल्यों, सुरक्षा एवं अनुशासन के अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवनियुक्त कर्मियों को उनके नए दायित्वों एवं जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









