Advertisement

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 20 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया प्रेस टूर के अंतर्गत आज राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा ओपनकास्ट परियोजना का दौरा किया। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान सीएमडी श्री दुहन ने मीडिया टीम को गेवरा़ में अपनाई जा रही आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल खनन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नत तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित, उत्पादक एवं सतत खनन सुनिश्चित किया जा रहा है। खदानों में ब्लास्ट-फ्री तकनीक के उपयोग से सुरक्षा और दक्षता में वृद्धि हो रही है, जबकि फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) के माध्यम से यंत्रीकृत एवं पर्यावरण अनुकूल कोयला डिस्पैच को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सड़क परिवहन और उत्सर्जन में कमी आ रही है।

प्रतिनिधिमंडल को एसईसीएल की हरित पहलों से भी अवगत कराया गया, जिसमें मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण, धूल नियंत्रण उपाय तथा प्रगतिशील भूमि पुनर्वास शामिल हैं। मीडिया प्रतिनिधियों ने खदान में कार्यरत इंजीनियरों एवं श्रमिकों से संवाद कर ऑन-ग्राउंड खनन गतिविधियों, सुरक्षा उपायों और तकनीकी नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

इस दौरे में DD News, The Hindu, Zee Business, Business Today, V6 News, Andhra Jyothi और NTV सहित प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisement

पूरे दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एके त्यागी एवं गेवरा टीम, मीडिया टीम के साथ रही एवं सतत खनन को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

यह विज़िट मीडिया प्रतिनिधिमंडल को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान में अपनाई जा रही आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल खनन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने का महत्वपूर्ण अवसर रही।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement