Advertisement

मध्य पूर्व में जारी तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर अब भारतीय बाजार पर दिखने लगा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने औद्योगिक इस्तेमाल में आने वाले डीजल यानी ’इंडस्ट्रियल डीजल’ (industrial diesel) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

दिल्ली में इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 87.67 रुपये प्रति लीटर से सीधे उछलकर 109.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। यह करीब 22 रुपये प्रति लीटर यानी 25 फीसदी से भी ज्यादा की एकमुश्त बढ़ोतरी है।

हालांकि, आम वाहन चालकों के लिए राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में आए इस जोरदार उछाल का सबसे ज्यादा असर उन उद्योगों पर पड़ेगा जो थोक में ईंधन का इस्तेमाल करते हैं। मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में ईंधन लागत बढ़ने से उत्पादन और परिवहन का खर्च बढ़ना तय है।

Advertisement

जानकारों का मानना है कि जब सामान बनाने और उसे एक जगह से दूसरी जगह भेजने का खर्च बढ़ेगा, तो अंततः इसका बोझ आम उपभोक्ताओं की जेब पर ही पड़ेगा और बाजार में विभिन्न उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

सिर्फ इंडस्ट्रियल डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम श्रेणी के पेट्रोल के दामों में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में 95-ऑक्टेन वाले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 101.89 रुपये हो गई है, जो पहले 99.89 रुपये थी।

हालांकि, सरकार का कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल की कुल खपत देश में मात्र 2 से 4 फीसदी ही है, इसलिए इसका असर बहुत बड़े वर्ग पर नहीं होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी के इस्तेमाल वाले सामान्य पेट्रोल (91-92 ऑक्टेन) और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

Advertisement