कोरबा, 26 मार्च। कोल इंडिया (CIL) की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की चार यूनिट्स ने टारेगट पूरा कर लिया है।
एमसीएल की यूनिट आईबी वैली एरिया ने 25 मार्च, 2026 की स्थिति में 18.22 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन दर्ज किया है। जबकि आईबी वैली एरिया का सालाना लक्ष्य 17.5 मिलियन टन का है। इसी तरह भुबनेश्वरी एरिया ने 25 मिलियन टन को लक्ष्य पार कर लिया है। इस एरिया से 25 मार्च की स्थिति में 25.71 मिलियन टन कोयला उत्पादन हो चुका है।
एमसीएल के लिंगाराज एरिया ने 25 मार्च तक 18.72 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। जबकि लिंगाराज एरिया का टारगेट 18 मिलियन टन का है। महालक्ष्मी एरिया ने भी लक्ष्य से कहीं अधिक उत्पादन किया है। 25 मार्च की स्थिति में महालक्ष्मी खदान से 21. 98 मिलियन टन उत्पादन दर्ज हुआ है।
यहां बताना होगा कि एमसीएल के समक्ष चालू वित्तीय वर्ष में 239 मिलियन टन का उत्पादन लक्ष्य है। कंपनी ने 25 मार्च तक 214.59 मिलियन टन उत्पादन किया है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









