जिंदल स्टेनलेस ने इंडोनेशिया में 12 लाख टन क्षमता वाला स्टेनलेस स्टील मेल्ट शॉप चालू किया है, जो कंपनी की ₹5,700 करोड़ की विस्तार योजना का हिस्सा है। इसके साथ ही कंपनी की कुल वार्षिक मेल्टिंग क्षमता बढ़कर 42 लाख टन हो गई है, जिससे वैश्विक स्टेनलेस स्टील बाजार में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।
भारत में हिसार (हरियाणा) और जाजपुर (ओडिशा) स्थित संयंत्रों की संयुक्त क्षमता 30 लाख टन वार्षिक है। इंडोनेशियाई प्लांट एक संयुक्त उद्यम के तहत स्थापित किया गया है और इसमें निकल पिग आयरन, फेरो निकेल, क्रोमियम, स्टेनलेस स्टील स्क्रैप और फेरो मिश्रधातु जैसे कच्चे माल को उच्च गुणवत्ता वाले तरल स्टेनलेस स्टील में परिवर्तित किया जाएगा।
इसके साथ ही जिंदल स्टेनलेस भारत में हिसार और खड़गपुर संयंत्रों में कोल्ड रोल्ड स्टील क्षमता बढ़ाने के लिए ₹900 करोड़ का निवेश करेगा, जो 2027-28 की दूसरी तिमाही तक पूरा होगा।
यह कदम कंपनी को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व बनाने में मदद करेगा, जबकि टाटा स्टील और JSW स्टील क्रमशः 9वें और 12वें स्थान पर हैं।
इस विस्तार से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ भारत का वैश्विक स्टील उद्योग में प्रभाव भी मजबूत होगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join





