कोल इंडिया (CIL) को तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट के सेटअप के लिए एक LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिला है।
कोल इंडिया ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। फाइलिंग के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत चौटुप्पल (Choutuppal) में 750 MWh (चार घंटे के लिए 187.5 MW) बीईएसएस प्लांट को डेवलप किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹1,057.09 करोड़ है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस पर एग्रीमेंट साइन होने के 18 महीने के भीतर पूरा करना है। एग्रीमेंट के तहत कंपनी प्रति मेगावाट ₹3.14 लाख की दर से बिजली सप्लाई करेगी।
कंपनी को 15 दिनों के भीतर परफॉरमेंस बैंक गारंटी और अन्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने हैं, जिसके बाद फॉर्मल एग्रीमेंट पर साइन होंगे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join





