Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल x पर मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों, के. के. एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेनारासु को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा है। साथ ही, जिला कलेक्टर से संपर्क कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









