कोरबा, 20 अप्रेल। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CGSPGCL) कोरबा पूर्व वीआईपी विश्राम गृह अफसरों की शराबखोरी का अड्डा बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर कुछेक वीडियो और छायाचित्र वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा पूर्व के वीआईपी विश्राम गृह के हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के डीएसपीएम संयंत्र (DSPM Plant) के कुछ अफसरों को शराबखोरी करते हुए देखा जा सकता है। छायाचित्र में स्पष्ट तौर पर डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार एवं अन्य को देखा जा सकता है।
एक वीडिया में विश्राम गृह के किचन में रखे फ्रीजर में शराब की कई बोतलें रखी हुईं दिख रही हैं। एक युवक को शराब की बोतल और गिलास लेते हुए कमरे की ओर जाता हुआ देखा जा सकता है।
ये वीडिया और तस्वीरें यह जाहिर करते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का विश्राम गृह अधिकारियों के शराबखोरी का अड्डा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि केवल अधिकारी ही नहीं बल्कि विश्राम गृह में ठहरने वाले जनप्रतिनिधियों को भी शराब परोसी जाती है। यानी यहां पर शराब का स्टॉक रखा जाता है।
यह सिलसिला लंबे समय से चले आ रहा है। देखना यह होगा कि शराबखोरी का वीडिया वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों पर प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है।
इस संदर्भ में चर्चा करने के लिए डीएसपीएम के सीई संजीव कंसल से उनके मोबाइल (8770809280) पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने न ही कॉल रिसीव किया और न ही कॉल बैक किया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









