नागपुर, 8 मई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के निदेशक एचआर डा. हेमंत शरद पाण्डेय को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के पद पर नियुक्त करने के कोयला मंत्रालय के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
यह नियुक्ति उनके पद संभालने की तारीख से लेकर उनके रिटायरमेंट की तारीख तक, यानी 31.03.2028 तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगी।
इसे भी पढ़ें: NCL के DT पद पर ज्वाइन करने जा रहे कोल अफसर की सड़क हादसे में मौत
यहां बताना होगा कि लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने 13 फरवरी, 2026 को डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया था। पीईएसबी ने डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए डा. हेमंत शरद पाण्डेय के नाम की अनुशंसा की थी।
एक फरवरी से एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन डब्ल्यूसीएल सीएमडी के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी जय प्रकाश द्विवेदी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे।
डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 28 अप्रेल, 2025 को विज्ञापन जारी किया था, लेकिन साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जा सका था। बाद में यह साक्षात्कार 13 फरवरी, 2026 को किया गया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









