Advertisement

कोरबा, 25 मई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कोरबा में नया यूरिया संयंत्र स्थापित करने की पहल की है। उन्होंने रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति (Parliamentary Standing Committee on Chemicals & Fertilizers) के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा है।

25 मई, 2026 को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में आयोजित हुई। इस बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल समिति के सदस्य के तौर पर सम्मिलित हुए। श्री अग्रवाल ने बताया कि बैठक में देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा का विषय प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने कहा कि देश को यूरिया उत्पादन के लिए लगभग 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस (Natural Gas) बाहर से आयात करनी पड़ती है, जिससे विदेशी निर्भरता बढ़ती है। जिसको करने हेतु कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी आधारित यूरिया संयंत्रों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, यानी कोयले से गैस बनाकर यूरिया का उत्पादन।

कोरबा इस दिशा में देश का सबसे उपयुक्त क्षेत्र बन सकता है, क्योंकि वहाँ प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार उपलब्ध है और संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Advertisement

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में नया यूरिया संयंत्र स्थापित होने से न केवल छत्तीसगढ़ को औद्योगिक मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगाबल्कि देश की उर्वरक आत्मनिर्भरता को भी बड़ा बल मिलेगा।

बैठक में समिति सदस्यों के साथ ही राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (एनएफएल), राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफ), द फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफसीएटी), ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल), मद्रास उर्वरक लिमिटेड (एमएफएल), रामागुंडम उर्वरक निगम लिमिटेड (आरएफसीएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement