Advertisement

रायपुर, 26 मई। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दौरे के दौरान आज कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की।

इसे भी पढ़ें: कोयला राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने एसईसीएल के कार्यों की समीक्षा की, ई-डाडास पोर्टल का शुभारंभ किया

बैठक के दौरान राज्य में कोयला उत्पादन, आधारभूत संरचना विकास, ऊर्जा सुरक्षा, रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, स्वच्छ ऊर्जा, कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा तथा राज्य के समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में राज्य और केंद्र के समन्वित प्रयासों के माध्यम से विकास परियोजनाओं को गति देने तथा रोजगार एवं निवेश के नए अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया गया।

Advertisement

राज्य मंत्री श्री दुबे ने राज्य शासन द्वारा निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

इसे भी पढ़ें: CCL में सीवीओ त्रिपाठी ने कहा- हरेक “कोल इंडियंस” अपने आप में “सतर्कता अधिकारी” है

इस अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement