Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने पांच जून को एपेक्स जेसीसी (APEX JCC) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चार श्रम संहिताओं को लेकर चर्चा की जाएगी। यह बैठक कोलकाता स्थित सीआईएल मुख्यालय में प्रातः 11.30 बजे से होगी।

बैठक की सूचना सीआईएल के कार्यकारी निदेशक (एचआर) गौतम बनर्जी ने जारी की है। जारी सूचना के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा लेबर कोड्स के सीआईएल पर पड़ने वाले प्रभावों तथा प्रस्तावित एक्शन प्लान पर विचार-विमर्श करना है। माना जा रहा है कि बैठक में श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद औद्योगिक संबंधों की नई व्यवस्था, यूनियन मान्यता, वेतन समझौता, कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व और अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

लेबर कोड को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद सीआईएल के निदेशक (एचआर) विनय रंजन ने 18 मई, 2026 को सभी सहायक कंपनियों को पत्र जारी – कर लेबर कोड लागू करने की दिशा में तैयारी शुरू करने का आग्रह किया था।

क्या है एपेक्स जेसीसी

Advertisement

एपेक्स जेसीसी यानी एपेक्स जॉइंट कंसल्टेटिव कमिटी, कोल इंडिया की शीर्ष स्तर की संयुक्त सलाहकार समिति है। इसकी बैठक सामान्यतः सीआईएल चेयरमैन की अध्यक्षता में होती है। बैठक में सीआईएल के निदेशक (एचआर), निदेशक (तकनीक), निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स), कार्यकारी निदेशक (एचआर), सभी सहायक कंपनियों के सीएमडी, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों बीएमएस, एचएमएस, एटक, सीटू से जुड़े कोल फेडरेशनों के वरिष्ठ नेता तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement