वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने चार नई कंपनियों की लिस्टिंग के अवसर को ऐतिहासिक और भावुक करने वाला बताया। श्री अग्रवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में लिखा कि:
Vedanta की चार नई companies की listing ने मुझे 24 साल पहले की याद दिला दी, जब Vedanta Resources की London में listing हुई थी। उस समय हमने एक बीज बोया था और आज हमारे ये सभी मज़बूत वृक्ष अपने दम पर खड़े होने के लिए तैयार हैं। यह उनकी यात्रा की सिर्फ शुरुआत है। मुझे पूरा विश्वास है कि इनमें से हर company एक दिन 100 billion dollar की company बनने की क्षमता रखती है।
मैं दिल से अपने shareholders, Government, सभी stakeholders और Vedanta के लाखों employees का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिनके भरोसे और साथ ने इस सफर को संभव बनाया। प्रगति और growth की इस आगे की यात्रा में भी हमें उनके इसी सहयोग और विश्वास की जरूरत होगी।
ये सभी businesses उस भारत की long-term जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो अगले तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी economy बनने की ओर बढ़ रहा है। इन सभी companies के products की demand लगातार double-digit growth के साथ बढ़ रही है।
Demand और supply के बीच एक बड़ा gap है, जिसे domestic producers को पूरा करना होगा। Vedanta की ये चार नई companies, हमारी flagship Vedanta Ltd और iconic Hindustan Zinc के साथ, इस अवसर का लाभ उठाने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में हैं।
Vedanta Group की हमेशा यही कोशिश रही है कि वह अपने हर वादे पर खरा उतरे। पिछले पाँच वर्षों में हमने shareholders के लिए 300% total shareholder return और 60% dividend yield देकर value creation का मजबूत track record बनाया है। मेरे लिए हर shareholder महत्वपूर्ण है, चाहे उसका investment कितना भी छोटा क्यों न हो।
और हमारी हर company आने वाले वर्षों में इससे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत से आगे बढ़ेगी।
इस नई और उम्मीदों से भरी यात्रा में हमें आपका भरोसा और सहयोग मिला है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के साथ हम growth के अगले अध्याय, अगली मंज़िल की ओर बढ़ रहे हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









