एसईसीएल मुख्यालय के बिलासपुर भवन में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने की।
इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि कर्मचारी कल्याण एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना एसईसीएल की प्राथमिकताओं में शामिल है। कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास हेतु कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में कंपनी कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्यों श्री महेंद्र पाल सिंह, श्री बजरंगी साही, श्री राजेश शर्मा, श्री प्रीतम नाथ पाठक एवं श्री अमृत लाल विश्वकर्मा सहित मुख्यालय बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों में श्रीमती सुजाता रानी, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध/एनईई), श्री रजनीश कुमार, महाप्रबंधक (वित्त), श्री बी. सी. सेठी, महाप्रबंधक (कल्याण), श्री भानु सिंह, महाप्रबंधक (सिविल) तथा श्री मनीष श्रीवास्तव, उप-महाप्रबंधक (प्रशासन/राजभाषा/जनसंपर्क) ,श्रुति देव मिश्रा (प्रमुख चिकित्सा सेवाएं ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही एसईसीएल में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाने तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।









