Advertisement

21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री दारला सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास तथा श्रीमती हसीना कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन एवं योग प्रशिक्षण ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी द्वारा प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षकों श्री कमल मोटवानी (आर्ट ऑफ लिविंग), डॉ. कविता श्रीमती आशा सोनी (पतंजलि), श्री सुनील सूर्यवंशी (छत्तीसगढ़ योग आयोग) तथा श्री सनातन दास (गायत्री परिवार) ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया।

Advertisement

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि, योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता की ओर अग्रसर करता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही, समाज को नशामुक्त बनाने एवं स्वयं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सभी ने नशा मुक्ति की शपथ भी ग्रहण की।

कार्यक्रम के अंत में श्री वरुण शर्मा, प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement