Monday, June 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल आयातित कोयले पर निर्भरता घटाने में बड़ी सफलता, घरेलू कोयले का उपयोग...

आयातित कोयले पर निर्भरता घटाने में बड़ी सफलता, घरेलू कोयले का उपयोग 50 प्रतिशत के पार

घरेलू उत्पादन बढ़ने से बिजली संयंत्रों में बढ़ा भारतीय कोयले का उपयोग, आयात में आई उल्लेखनीय कमी।

Advertisement

भारत में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। देश के आयातित कोयले पर आधारित कई ताप विद्युत संयंत्र अब 50 प्रतिशत से अधिक घरेलू कोयले का उपयोग कर रहे हैं। यह बदलाव सरकार और Coal India Limited की उत्पादन एवं आपूर्ति बढ़ाने की रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 18.7 गीगावाट क्षमता वाले आयातित कोयले पर आधारित बिजली संयंत्रों में से लगभग 5.7 गीगावाट क्षमता पहले ही घरेलू कोयले पर संचालित हो रही है, जबकि अतिरिक्त 4.3 गीगावाट क्षमता पर भी परीक्षण जारी है। कुछ संयंत्रों में घरेलू कोयले का उपयोग 70 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

इस बदलाव का सीधा असर कोयला आयात पर पड़ा है। जनवरी से मई 2026 के दौरान भारत का तापीय कोयला आयात चार वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में आयात में और कमी आ सकती है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

उधर, कोल इंडिया लगातार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोयले की उपलब्धता बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी ने गैर-विनियमित (Non-Regulated Sector) उपभोक्ताओं के लिए 35 मिलियन टन कोयले की पेशकश की है, ताकि उद्योगों को पर्याप्त ईंधन उपलब्ध हो सके और आयातित कोयले पर निर्भरता कम हो।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें