Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Commercial Coal Mining : 15वें राउंड की नीलामी, 23 में से 8...

Commercial Coal Mining : 15वें राउंड की नीलामी, 23 में से 8 कोयला ब्लॉकों के लिए आईं 21 बोलियां

इस नीलामी में कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 4 कंपनियां पहली बार Commercial Coal Mining Auction में शामिल हुईं।

Advertisement

नई दिल्ली, 10 July (IndustrialPunch Desk) : भारत में वाणिज्यिक कोयला खनन (Commercial Coal Mining) को लगातार मिल रहे उद्योग जगत के समर्थन के बीच कोयला मंत्रालय ने 15वें दौर की वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के लिए प्राप्त बोलियों को खोल दिया है। यह प्रक्रिया 13वें और 14वें दौर के दूसरे प्रयास के साथ आयोजित की गई, जिसमें उद्योग जगत की ओर से उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला।

कोयला मंत्रालय के अंतर्गत नामित प्राधिकारी (Nominated Authority) द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया में 23 प्रस्तावित कोयला ब्लॉकों में से 8 ब्लॉकों के लिए कुल 21 बोलियां प्राप्त हुईं। मंत्रालय का कहना है कि यह वाणिज्यिक कोयला खनन नीति पर उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास और भारत के कोयला क्षेत्र में निवेश की मजबूत संभावनाओं का संकेत है।

16 कंपनियां रेस में, 4 नए खिलाड़ियों की पहली दस्तक

इस नीलामी में कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 4 कंपनियां पहली बार Commercial Coal Mining Auction में शामिल हुईं। नए निवेशकों की भागीदारी यह दर्शाती है कि सरकार द्वारा लागू किए गए पारदर्शी और निवेश-अनुकूल ढांचे ने निजी क्षेत्र का भरोसा मजबूत किया है।

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि नए खिलाड़ियों की एंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा और घरेलू कोयला उत्पादन में तेजी आएगी।

पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी

नीलामी प्रक्रिया के तहत सबसे पहले ऑनलाइन प्राप्त बोलियों को डिक्रिप्ट कर इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया। इसके बाद ऑफलाइन जमा किए गए सीलबंद बोली दस्तावेजों को बोलीदाताओं की मौजूदगी में खोला गया। पूरी प्रक्रिया को बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

अब होगी तकनीकी जांच, फिर ई-ऑक्शन

प्राप्त बोलियों का अब बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति (Technical Evaluation Committee) द्वारा परीक्षण किया जाएगा। तकनीकी रूप से पात्र घोषित होने वाले बोलीदाताओं को MSTC पोर्टल पर आयोजित होने वाली ई-नीलामी (e-Auction) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट