Sunday, October 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: WL/PL/BB प्रतियोगिता के लिए...

WCL नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: WL/PL/BB प्रतियोगिता के लिए मिलेगा वित्तीय अनुदान

दो साल बाद खिलाड़ियों की मांग पूरी, परिधान और खेल सामग्री के लिए जारी हुआ अनुदान; हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव की पहल लाई रंग

Advertisement

नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंतर उपक्षेत्रीय WL/PL/BB प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब परिधान एवं खेल सामग्री के लिए वित्तीय अनुदान मिलेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक (एचआर), नागपुर क्षेत्र ने 10 जुलाई 2026 को सभी उपक्षेत्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।

बताया गया कि पिछले लगभग दो वर्षों से WL/PL/BB प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिधान और खेल सामग्री के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही थी। जबकि अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही थी। इससे खिलाड़ियों में निराशा और असमानता की भावना पैदा हो रही थी।

HMS की पहल से निकला समाधान

इस मुद्दे को 8 जुलाई 2026 को हिंद मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के संज्ञान में लाया गया। खिलाड़ियों और HMS के क्षेत्रीय वेलफेयर प्रतिनिधियों ने उनसे मांग की कि WL/PL/BB प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही शिवकुमार यादव ने मानव संसाधन (वेलफेयर) विभाग से तत्काल चर्चा कर खिलाड़ियों के लिए वित्तीय अनुदान जारी करने का आग्रह किया।

प्रबंधन ने जारी किया आदेश

प्रबंधन ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे की मंशा है कि प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले आवश्यक परिधान और खेल सामग्री उपलब्ध हो। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को नागपुर क्षेत्र के सभी उपक्षेत्रों के लिए वित्तीय अनुदान का आदेश जारी कर दिया गया।

आदेश के अनुसार, सावनेर, सिल्लेवाड़ा, कामठी, गोंडेगांव, भानेगांव-सिंगोरी तथा क्षेत्रीय कार्यालय के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

खिलाड़ियों में खुशी की लहर

आदेश जारी होने के बाद खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने इस पहल के लिए शिवकुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल के कारण लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकी।

‘खिलाड़ियों की जरूरतों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध’

शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वे न केवल नागपुर क्षेत्र बल्कि WCL और Coal India का भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान