नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने 17 जुलाई 2026 को साओनेर माइंस नंबर-1 का दौरा कर खदान में चल रहे उत्पादन कार्यों तथा हाल ही में शुरू की गई Continuous Miner परियोजना का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने भूमिगत खदान में आधुनिक खनन तकनीक के उपयोग, उत्पादन क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
CMD के साथ निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे, TS to CMD अनिल नायर, महाप्रबंधक (सुरक्षा) दिनेश बिसेन, AGM नागपुर एरिया हर्षद दातार सहित तकनीकी एवं सुरक्षा समिति (TSC) के सदस्य जितेंद्र मल्ल, महेंगी यादव, जिया उल्लाह खान, प्रशांत धारवे, कुंवर सिंह, स्वप्निल व्यास, डी. वेंकटेश्वरलु, कपिल उत्तानराव वाधाई, प्रमोद अर्जुनकर और रवींद्र डी. थुने भी उपस्थित रहे।
Continuous Miner परियोजना का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाल ही में शुरू किए गए Continuous Miner के संचालन को देखा और उसके विभिन्न परिचालन पहलुओं की समीक्षा की। इस आधुनिक मशीन के माध्यम से भूमिगत खनन को अधिक सुरक्षित, तेज और उत्पादक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
CMD डॉ. पांडे ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उत्पादन, मशीनों के बेहतर उपयोग और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी उत्पादकता
WCL का मानना है कि Continuous Miner तकनीक के उपयोग से भूमिगत खदानों में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, श्रमिकों की सुरक्षा मजबूत होगी और खनन कार्य अधिक दक्षता के साथ किया जा सकेगा। यह परियोजना कंपनी के आधुनिकीकरण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सुरक्षित और कुशल कार्यस्थल पर जोर
निरीक्षण के दौरान CMD ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करने, मशीनों के बेहतर रखरखाव तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









