Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CMPDI का बड़ा CSR मिशन: युवाओं को मिलेगा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण, रोजगार...

CMPDI का बड़ा CSR मिशन: युवाओं को मिलेगा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण, रोजगार की नई राह खोलेगा CIPET समझौता

CIPET रांची के साथ हुआ एमओए, 47.52 लाख रुपये खर्च कर प्लास्टिक प्रोसेसिंग और टूल रूम ट्रेड में दिया जाएगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण

Advertisement

रांची | IndustrialPunch : युवाओं को सशक्त बनाने और सतत आजीविका के अवसर उत्पन्न करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सीएमपीडीआई ने आज सेंट्रल इंस्टीच्यूट आफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (CIPET), रांची के साथ एक समझौते ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Commercial Coal Mining : 6 कोयला ब्लॉकों की नीलामी, SCCL सहित इन कंपनियों ने जीती बोलियां

यह समझौता वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत वंचित, बेरोजगार एवं अर्द्धरोजगार युवाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया गया है।

इस MoA पर सीएमपीडीआई, रांची की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) संजय कडम्बार और सिपेट, रांची के निदेशक और प्रमुख अवनीत कुमार जोशी ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सीएमपीडीआई (मुख्यालय) के सीएसआर टीम और सिपेट, रांची के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement

इस एमओए के तहत झारखंड राज्य के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और लातेहार जिलों के 80 वंचित, बेरोजगार एवं अर्द्धरोजगार युवाओं को सिपेट, रांची में मशीन आपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एमओ-पीपी) एवं मशीन आपरेटर-टूल रूम (एमओ-टीआर) जैसे उद्योग-उन्मुखी ट्रेडो में आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में 40 उम्मीदवार होंगे।

प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और व्यापक कौशल विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को चार महीने के दौरान कुल 600 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह पूर्ण रूप से आवासीय आधारित होगा। इस परियोजना को लागू करने के लिए सीएमपीडीआई ने कुल 47 लाख 52 हजार का बजट आवंटित किया है।

इसे भी पढ़ें: SECL की दीपका माइंस का मेगा धमाका! रिकॉर्ड उत्पादन, रिकॉर्ड मुनाफा… अब 60 MT का लक्ष्य

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रतिभागियों को उद्योग के लिए प्रासंगिक तकनीकी कौशल से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे प्लास्टिक प्रोसेसिंग और विनिर्माण क्षेत्रों में उनके रोजगार के अवसर को बढ़ावा देगा। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के पश्चात् इन प्रशिक्षुओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग, टूल रूम संचालन और संबंधित विनिर्माण क्षेत्रों में काम करने वाले उद्योगों में बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट