शहडोल | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सोहागपुर क्षेत्र में 12 अगस्त 2026 को खन्नाथ एवं खैरहा गांव के 11 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (PAPs) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कंपनी की इस पहल को परियोजना प्रभावित परिवारों के कल्याण और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: भूमि के बदले रोजगार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए एसईसीएल ने गठित की उच्चस्तरीय समिति
11 परियोजना प्रभावितों को मिला रोजगार
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी परियोजना प्रभावित व्यक्तियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस पहल से प्रभावित परिवारों को रोजगार का अवसर मिलने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
महाप्रबंधक ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बी.के. जेना ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कंपनी के प्रति निष्ठा, कार्यस्थल पर अनुशासन तथा सुरक्षा नियमों के पालन के साथ समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें: Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इलाज का लाभ
स्थानीय समुदाय के साथ संबंध मजबूत करने की पहल
SECL की यह पहल परियोजना प्रभावित परिवारों के कल्याण एवं पुनर्वास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, स्थानीय समुदाय के साथ कंपनी के सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









