Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL गेवरा- दीपका में BMS की बढ़ी ताकत, कोयला श्रमिक सभा के...

SECL गेवरा- दीपका में BMS की बढ़ी ताकत, कोयला श्रमिक सभा के कई कामगार हुए शामिल

SECL गेवरा-दीपका क्षेत्र में 13 अगस्त 2026 को बड़ी संख्या में कामगारों ने कोयला श्रमिक सभा छोड़कर अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ BMS की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : एसईसीएल के गेवरा-दीपका क्षेत्र में गुरुवार, 13 अगस्त, 2026 को श्रमिक संगठन की सदस्यता को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला। बड़ी संख्या में कामगारों ने कोयला श्रमिक सभा (HMS) को छोड़कर अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BMS) की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसे क्षेत्र में अपनी बढ़ती संगठनात्मक ताकत के रूप में बताया है।

इसे भी पढ़ें: एसईसीएल गेवरा: कोयला मजदूर पंचायत ने समितियों के लिए प्रतिनिधि नामित किए, प्रबंधन से कहा- वार्ता में बुलाएं

गेवरा क्षेत्र स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में गेवरा- दीपका क्षेत्र के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुजीत सिंह की प्रमुख मौजूदगी रही।

संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर जुड़े कामगार

Advertisement

संगठन की ओर से बताया गया कि सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों ने उसकी रीति-नीति और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर BMS से जुड़ने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में बिलासपुर महामंत्री रमेश गुरुद्वान के मार्गदर्शन तथा अमृत लाल चंद्रा के नेतृत्व का भी उल्लेख किया गया।

सुजीत सिंह ने नवागंतुक सदस्यों का किया स्वागत

राष्ट्रीय महामंत्री सुजीत सिंह ने संगठन में शामिल हुए नए साथियों का गुलाब भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नामों में अमृतलाल चंद्रा, जेसीसी कोयला श्रमिक सभा दीपका क्षेत्र, पवन जायसवाल, जनमेजय जायसवाल और ज्ञान जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: जमीन से रोजगार तक! SECL ने खन्नाथ-खैरहा के 11 परियोजना प्रभावितों को दिए नियुक्ति पत्र

गेवरा- दीपका में संगठन विस्तार का दावा

कार्यक्रम में गेवरा- दीपका क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। संगठन ने इस सदस्यता अभियान को क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक मजबूती और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट