Monday, August 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CMPDI में भ्रष्टाचार के खिलाफ 3 महीने का बड़ा मिशन! ‘सत्यनिष्ठा से...

CMPDI में भ्रष्टाचार के खिलाफ 3 महीने का बड़ा मिशन! ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर Vigilance की सीधी नजर

कार्यक्रम की शुरूआत कोल इंडिया के कारपोरेट गीत से हुई। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री चौधरी शिवराज सिंह ने सतर्कता शपथ दिलाई

Advertisement

रांची, 17 अगस्त : सीएमपीडीआई (CMPDI) ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के निर्देशों के आलोक में 17.08.2026 तीन महीने का ‘प्रिवेंटिव विजिलेंस कैंपेन’ शुरू किया। इस पहल का मकसद पूरे संस्थान में पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी और कार्यक्षमता को मजबूत करना है।

इस अभियान की शुरूआत एक जागरूकता बैठक के माध्यम से किया गया जिसमें संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी) आनंद मोहन, सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (सतर्कता) अमरेश कुमार के साथ-साथ अन्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मी प्रत्यक्ष रूप से और सभी क्षेत्रीय संस्थान वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत कोल इंडिया के कारपोरेट गीत से हुई। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री चौधरी शिवराज सिंह ने सतर्कता शपथ दिलाई जिसमें नैतिक आचरण, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह एवं सभी कार्यकारी निदेशकों ने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान में सतर्कता बनाए रखने, नैतिक कामकाज और कामकाज की कुशलता सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना और कांट्रैक्ट मैनेजमेंट को मजबूत करना बहुत आवश्यक है।

Advertisement

सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 दिनांक 17 अगस्त से आगामी 16 नवम्बर, 2026 तक ‘‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’’ थीम पर चलाया जाएगा। यह अभियान लंबित शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता-निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल एवं अनुबंध प्रबंधन जैसे पांच मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।

इस सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार ने सतर्कता के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नैतिक आचरण, शिकायतों और मामलों के समय पर समाधान, आंतरिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अभियान की व्यापक पहुंच (आउटरीच) हेतु मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार ने समुदाय-आधारित पहल आयोजित करने का सुझाव दिया जिसमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और विभिन्न स्कूलों में छात्र/स्कूली प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना, नैतिक मूल्यों को विकसित करना और कर्मियों, छात्रों तथा व्यापक समुदाय के बीच सतर्कता के सिद्धांतों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अभियान की मुख्य थीम, संगठन के सतत विकास को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय विकास में योगदान देने में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक शासन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

इस निवारक सतर्कता अभियान के माध्यम से सीएमपीडीआई अपनी सभी गतिविधियों और कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट