कोलकाता। IndustrialPunch : Coal India Limited (CIL) की 52वीं Annual General Meeting (AGM) का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया जाएगा। Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर AGM की लाइव स्ट्रीमिंग से संबंधित सूचना जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर घमासान! INTUC ने 2 सितंबर की Apex JCC बैठक में मांगी एंट्री
कंपनी के अनुसार 52वीं AGM 31 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे (IST) आयोजित होगी। शेयरधारकों के लिए बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
AGM क्यों है महत्वपूर्ण?
Coal India देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शामिल है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में वार्षिक आम बैठक में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, कारोबारी गतिविधियों, भविष्य की रणनीति और शेयरधारकों से जुड़े विषयों पर ध्यान रहेगा।
इसे भी पढ़ें: CIL : 2 सितंबर को Apex JCC की बैठक, लेबर कोड है मुख्य एजेण्डा, लेकिन जेबीसीसीआई- XII पर रहेगा फोकस
कंपनी इस समय अपने पारंपरिक कोयला कारोबार के साथ-साथ Critical Minerals, विदेशों में खनिज संपत्तियों की संभावनाओं और कारोबार के विविधीकरण पर भी आगे बढ़ रही है। ऐसे में AGM को कंपनी की भविष्य की रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join








