Tuesday, September 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर रोजगार की राह खोलेगा NCL, 120 युवाओं को प्लास्टिक उद्योग का निःशुल्क...

रोजगार की राह खोलेगा NCL, 120 युवाओं को प्लास्टिक उद्योग का निःशुल्क प्रशिक्षण

एनसीएल ने सीएसआर के तहत सिपेट के माध्यम से प्रशिक्षण हेतु किया एमओयू

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र, वाराणसी के सहयोग से सिंगरौली-सोनभद्र क्षेत्र के युवाओं को प्लास्टिक उद्योग से जुड़े कार्य का निः शुल्क प्रशिक्षण देगी।

इस पहल के तहत सिंगरौली व सोनभद्र के युवाओं ,विशेषकर परियोजना प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम उठाया गया है।

इस योजना के तहत सिंगरौली व सोनभद्र जिले के 120 बेरोजगार एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को चार माह का रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को हुनर सिखाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है।

इस संबंध में मंगलवार को एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री राजीव रंजन, तथा केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी के संयुक्त निदेशक श्री प्रणत पाल दुबे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर प्रबंधक (सामुदायिक विकास), एनसीएल श्री प्रशांत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रशिक्षण के लिए प्लास्टिक बनाने वाली मशीन चलाने का प्रशिक्षण, प्लास्टिक ढलाई मशीन चलाने का प्रशिक्षण , प्लास्टिक पुनर्चक्रण मशीन चलाने का प्रशिक्षण जैसे तीन पाठ्यक्रम रखे गए हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 40 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मशीन चलाने के साथ काम की सुरक्षा, व्यवहार कुशलता और कार्यस्थल पर जरूरी जानकारी दी जाएगी।

एनसीएल की यह पहल सिंगरौली-सोनभद्र क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर कुशल कामगार तैयार करने की दिशा में एक और कदम है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट