Wednesday, September 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे रेल कर्मचारियों का बोनस पर हल्ला बोल, 7वें वेतन आयोग के अनुसार...

रेल कर्मचारियों का बोनस पर हल्ला बोल, 7वें वेतन आयोग के अनुसार पीएलबी की मांग

सातवें वेतन आयोग के अनुसार उत्पादन लिंक्ड बोनस देने, 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और IREF को रेलवे बोर्ड में मान्यता देने की मांग की।

Advertisement

कपूरथला। IndustrialPunch : इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) के आह्वान पर 23 सितंबर 2026 को आरसीएफ एम्प्लाइज यूनियन (RCFEU) ने राष्ट्रीय रोष प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार उत्पादन लिंक्ड बोनस देने, 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और IREF को रेलवे बोर्ड में मान्यता देने की मांग की।

प्रदर्शन में NPS/UPS समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, रेलवे में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती तथा निजीकरण, पीपीपी, एफडीआई, ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग भी शामिल रही।

इसके अलावा रेलवे की संपत्तियों के व्यावसायीकरण पर रोक, तकनीशियन पुनर्गठन योजना लागू करने, चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने तथा कर्मचारियों के माता-पिता को परिवार की परिभाषा में शामिल कर रेलवे पास और चिकित्सा सुविधाएं देने की मांग उठाई गई।

Advertisement

RCFEU ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट