चेन्नई। IndustrialPunch : दक्षिण रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती दक्षिण रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के लिए लेवल-1 और लेवल-2 पदों पर होगी।
आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कहां कितने पद
दक्षिण रेलवे में लेवल-2 के 2 और लेवल-1 के 12 पद, जबकि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में लेवल-2 के 1 और लेवल-1 के 2 पद हैं। दक्षिण रेलवे के 12 लेवल-1 पद चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, पालक्काड, तिरुवनंतपुरम और सेलम मंडलों में 2-2 पद हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
लेवल-2 के लिए 12वीं पास या निर्धारित तकनीकी योग्यता जरूरी है, जबकि लेवल-1 के लिए 10वीं, आईटीआई या राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र जैसी योग्यता स्वीकार्य है।
उम्मीदवार के लिए राष्ट्रपति स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर या हिमालयन वुड बैज धारक होना, पिछले पांच वर्षों से सक्रिय स्काउट्स एवं गाइड्स सदस्य होना तथा निर्धारित राष्ट्रीय/अखिल भारतीय रेलवे और राज्य स्तरीय आयोजनों में भाग लेना जरूरी है। चयन में 60 अंक की लिखित/हाइब्रिड परीक्षा और 40 अंक स्काउट्स-गाइड्स प्रमाणपत्रों के लिए निर्धारित हैं।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। लेवल-2 के लिए सामान्य वर्ग में 18 से 30 वर्ष और लेवल-1 के लिए 18 से 33 वर्ष की आयु सीमा है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन दक्षिण रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से किया जा सकता है।









