रायपुर। IndustrialPunch: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (CSPGCL) के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार के कार्यकाल में राज्य शासन ने वृद्धि की है। ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया। कार्यकाल विस्तार के साथ श्री कटियार जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में पुनः कार्यभार संभालेंगे। उनके कार्यकाल में यह चौथी बार वृद्धि है।
बिजली क्षेत्र में 42 वर्षों से अधिक का अनुभव
संजीव कुमार कटियार को विद्युत क्षेत्र में 42 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे प्रदेश की ताप एवं जल विद्युत परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव, कोयला खदान संचालन और मानव संसाधन प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
उनके कार्यकाल में NTPC, THDC, NTPC Green Energy Limited और SJVN जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारी को भी आगे बढ़ाया गया है।
ABVTPP Marwa का PLF 49% से बढ़कर 84.4%
श्री कटियार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में वित्त वर्ष 2023-24 में ABVTPP Marwa के Plant Load Factor (PLF) को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 84.4 प्रतिशत करना उल्लेखनीय है। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने 33 राज्य जनित निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया।
Korba West में 46 दिन में पूरा हुआ महत्वपूर्ण काम
इसी तरह कोरबा पश्चिम ताप विद्युत संयंत्र में जटिल स्टेशन कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम के नवीनीकरण का कार्य महज 46 दिनों में पूरा किया गया। इसे संयंत्र के संचालन एवं तकनीकी दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









