कोरबा । IndustrialPunch : भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर प्रबंधन और इंटक के बीच समझौता हो गया है। समझौते के तहत बालको के नियमित कर्मचारियों को ₹2,17,500 का बोनस मिलेगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोनस राशि में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बालको में करीब 820 नियमित कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा। पिछले वित्त 2025 में कर्मचारियों को ₹1,88,212 बोनस दिया गया था। इस वर्ष इसमें ₹29,288 की बढ़ोतरी की गई है, जिससे बोनस राशि बढ़कर ₹2,17,500 हो गई है।
ठेका कर्मचारियों को भी मिलेगा 8.33 प्रतिशत बोनस
बालको में कार्यरत करीब 10 हजार ठेका कर्मचारियों के लिए भी बोनस का प्रावधान किया गया है। इन्हें 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस मिलेगा। यानी नियमित कर्मचारियों के साथ ठेका श्रमिकों को भी बोनस का लाभ मिलेगा।
बोनस समझौते को लेकर प्रबंधन और इंटक के बीच हुई सहमति के बाद कर्मचारियों में उत्साह है। समझौते के अनुसार बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
पिछले साल से ₹29,288 ज्यादा
बालको कर्मचारियों के बोनस में इस बार हुई बढ़ोतरी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2025 में जहां बोनस राशि ₹1,88,212 थी, वहीं वर्ष 2026 में यह बढ़कर ₹2,17,500 हो गई है। इस तरह प्रत्येक पात्र नियमित कर्मचारी को पिछले वर्ष की तुलना में ₹29,288 अधिक बोनस मिलेगा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









