कोरबा। IndustrialPunch : एनटीपीसी कर्मचारियों के लिए Performance Related Pay (PRP) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 तक PRP का अधिकृत आदेश जारी होने की संभावना है। आदेश जारी होने के बाद दशहरे से पहले कर्मचारियों को भुगतान किए जाने की तैयारी है।
NTPC में PRP का भुगतान बोनस के स्थान पर Performance Related Pay (PRP) के रूप में किया जाता है। श्रमिक संघ के साथ सहमति बनने के बाद वर्ष 2020 से एनटीपीसी में PRP का भुगतान किया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले वेतन ग्रेड की व्यवस्था में न्यूनतम ₹1.50 लाख और अधिकतम ₹4.50 लाख तक PRP का प्रावधान रहा है। इस बार इससे अधिक राशि मिलने की संभावना भी जताई गई है।
वित्त वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का standalone PAT ₹23,162 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 के ₹19,649 करोड़ की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। consolidated basis पर NTPC Group का PAT 15 प्रतिशत बढ़कर ₹27,546 करोड़ रहा।
PRP व्यवस्था में कंपनी के प्रदर्शन के साथ कर्मचारियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया की भी भूमिका रहती है। ऐसे में FY26 के मजबूत वित्तीय परिणामों के बाद कर्मचारियों की नजर अब PRP निर्धारण और संभावित भुगतान पर है।
इस बीच Department of Public Enterprises (DPE) ने PRP से जुड़ी consolidated एवं revised guidelines जारी की हैं। नई व्यवस्था के तहत PRP के लिए PBT की गणना में extraordinary तथा non-core items को अलग रखने और core business activities से अर्जित लाभ को आधार बनाने की व्यवस्था की गई है। संशोधित core-business definition को FY 2025-26 से prospective रूप से लागू किया गया है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









