Wednesday, October 7, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL सोहागपुर क्षेत्र में DGMS का दौरा, सुरक्षित खनन और ठेकेदारों से...

SECL सोहागपुर क्षेत्र में DGMS का दौरा, सुरक्षित खनन और ठेकेदारों से बेहतर समन्वय पर जोर

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : 7 अक्टूबर, 2026 को खान सुरक्षा महानिदेशालय (उत्तरी क्षेत्र), एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान श्री नीरज कुमार, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (उत्तरी क्षेत्र), श्री एस. आर. महतो, उप निदेशक, खान सुरक्षा, जबलपुर तथा श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन), एसईसीएल उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सोहागपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्री बी. के. जेना एवं महाप्रबंधक (संचालन) श्री मनीष श्रीवास्तव के साथ शारदा हाईवॉल माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान खदान में संचालित कार्यों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा नियमों, सुरक्षा उपायों एवं कार्यस्थल पर अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों की समीक्षा की गई।

इसके पश्चात आयोजित बैठक में सोहागपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महाप्रबंधक (संचालन), सभी उपक्षेत्रीय प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सुरक्षा अधिकारी, कोलियरी अभियंता, कोलियरी प्रबंधक तथा कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही, निजी ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण कार्य-संबंध स्थापित करने, आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यों के सुचारु एवं सहज संचालन के लिए प्रभावी संवाद एवं समन्वय विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट प्रतिनिधियों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के माध्यम से सुरक्षित एवं सुचारु खनन संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान