Tuesday, October 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल गेवरा खदान पहुंचे SECL के DT महापात्रा , साइलो और रेलवे साइडिंग...

गेवरा खदान पहुंचे SECL के DT महापात्रा , साइलो और रेलवे साइडिंग का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान उन्होंने कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP), साइलो, कन्वेयर बेल्ट सिस्टम और रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया।

Advertisement

कोरबा IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी संचालन) रमेश चंद्र महापात्रा ने 13 अक्टूबर 2026 को गेवरा खदान का दौरा कर कोयला निकासी एवं डिस्पैच व्यवस्था की समीक्षा की।

दौरे के दौरान उन्होंने कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP), साइलो, कन्वेयर बेल्ट सिस्टम और रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध आधारभूत संरचना और कोयले की हैंडलिंग व डिस्पैच से जुड़ी परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निदेशक (तकनीकी संचालन) ने कोयला निकासी की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत संरचना के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने कोयले के सुचारु, निर्बाध और कुशल डिस्पैच को सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। दौरे के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान