धनबाद । IndustrialPunch : कोयला उत्पादन, परिवहन और कोयले की गुणवत्ता के आकलन से संबंधित जारी निष्पादन लेखापरीक्षा (परफॉर्मेंस ऑडिट) के सिलसिले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की टीम ने मगध एवं संघमित्रा क्षेत्र का दौरा किया। टीम में श्री बी.डी. परमार, अपर उप-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा श्री आदर्श अग्रवाल, निदेशक, भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय, कोलकाता क्षेत्र शामिल रहे।
दौरे के दौरान टीम ने क्षेत्र में संचालित खदानों, कोयला परिवहन व्यवस्था और कोयले की गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खदान संचालन, साइडिंग तथा कोयले की गुणवत्ता के आकलन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री ए.के. दिवाकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंची हुई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मुख्यालय की टीम भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में एम एंड एस क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यपालक अधिकारी उपस्थित रहे। यह दौरा कोयला उत्पादन, परिवहन और गुणवत्ता से संबंधित प्रक्रियाओं के निष्पादन लेखापरीक्षा के तहत किया गया।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









